महिला दिवस पर पूर्व गंगोत्री विधायक ने कहा-आज की महिलाएं अब पुरुषों पर ज्यादा निर्भर नही

Uk live
0

रिपोर्ट.... वीरेंद्र नेगी 

 उत्तरकाशी..... अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मुख्यालय के नजदीकी गंगोरी में "माँ अन्नपूर्णा महिला समिति" एवं स्थानीय महिलाओं ने महिला अधिकार, एवं समाज मे महिलाओं की भूमिका पर संगोष्ठी कर महिला दिवस मनाया। 


इस अवसर पर गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व गंगोत्री  विधायक विजयपाल सजवाण  एवं नगरपालिका बाड़ाहाट के अध्यक्ष रमेश सेमवाल  ने इस संगोष्ठी में शामिल होकर महिला अधिकार से जुड़े विभिन्न मसलों पर महिलाओं से चर्चा की। 


साथ ही समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व गंगोत्री  विधायक सजवाण ने कहा कि आज विश्व स्तर पर हम विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते है। 


यह उत्सव उन महिलाओं के व्यक्तित्व को स्वीकार करता है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। निश्चित रूप से महिलाओं ने समाज और देश के कल्याण मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज की महिलाएं अब पुरुषों पर ज्यादा निर्भर नही है, वह हर पहलू में स्वतंत्र और आत्मविश्वासी है साथ ही पुरुषों के बराबर सबकुछ करने में सक्षम भी है। 


उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर ऐसी तमाम मातृशक्ति को उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और समर्पण को नमन किया! उन्होंने यहां महिला दिवस के अवसर पर आह्वाहन किया कि हम सब मिलकर महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सभी क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।


इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर अध्यक्ष दिनेश गौड़, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीना नौटियाल, पालिका सभाषद सविता भट्ट, उषा चौहान, महावीर चौहान, अजीत गुसाईं, देवेंद्र चौहान, कल्पना ठाकुर, सहित पुष्पा चौहान, स्थानीय आयोजक समिति की अध्यक्ष लता पंवार, अनुसूया चौहान, लक्ष्मी चौहान, सुमन चौहान, जसीला चौहान, विशिला चौहान, संतोषी नेगी, सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top