रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
नई टिहरी.... रविबार को उत्तराखंड जन एकता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने अपनी कार्यकारिणी का बिस्तार करते हुए कई लोगों को पार्टी से जोड़ा. जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने कहा कि दोनों राजनीतिक दलों ने बारी बारी से प्रदेश को लूटने और छलने का कार्य किया है.
अब लोगों का मन तीसरे बिकल्प पर है और उत्तराखंड जन एकता पार्टी तीसरे बिकल्प के रूप मे मजबूती से उभर रही है जिस पर भरोसा करते हुए लोग उजपा से दिल से जुड़ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि 2022 के बिधानसभा चुनाव मे हम पांच सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे.
महिला जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट ने कहा कि बीजेपी बस एक धोखा है इनके बिधायक से लेकर मंत्री तक झूठ और फरेब के पुलिंदे हैं अब जनता इनके प्रपंच को समझ चुकी है और जनता इनके बहकावे मे अब नहीं आने वाली.
आज संगठन का बिस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष द्वारा प्रेम सिंह रावत, दौलत सिंह मखलोगा, श्रीराम भट्ट, अनंतराम बहुगुणा को जिला उपाध्यक्ष,
दिनेश उनियाल, राजवीर सजवाण, अरविन्द खरोला को जिला महासचिव, राजेश ब्यास कोसाध्यक्ष, संजय रावत, चंद्र सिंह, महावीर नेगी, कृष्णा ममगई, जोत सिंह पनाई, मनोहरलाल डबराल, जसपाल रावत राजेंद्र भंडारी, शिव प्रसाद उनियाल जिला सचिव, बलवीर पुंडीर ब्लॉक अध्यक्ष चम्बा, प्रशांत उनियाल शहर अध्यक्ष चम्बा, अरविन्द, सुभाष रमोला मीनाक्षी कोठारी संयुक्त सचिव, किसन रावत जिला मुख्य प्रवक्ता , धनवीर पुरसोडा युवा जिलाध्यक्ष, प्रवीण रावत जिला महासचिव बनाये गए.
जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी ने सबको सुभकामनाये दी.


