रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
चम्बा... आज पूर्व कार्यक्रम के आधार पर उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री अमीलाल सिंह बाल्मीकि अध्यक्ष राज्य कर्मचारी आयोग तथा आयोग के अन्य सदस्यों द्वारा नगर पालिका परिषद चंबा में पालिका चंबा तथा अन्य कई विभागों की सफाई कर्मचारियों की समस्याओं तथा उनके उत्थान के संबंध में समीक्षा बैठक ली. समीक्षा बैठक आरंभ होने से पूर्व पालिका अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी द्वारा आयोग के अध्यक्ष का सोल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. और पालिका के सफाई कर्मचारियों द्वारा भी उनका फूल मालाओं से सम्मान किया गया.
समीक्षा बैठक में आयोग के अध्यक्ष द्वारा अधिशासी अधिकारी से पालिका के सफाई कर्मचारियों के पदों एवं उनकी नियुक्ति पदोन्नति आवास व्यवस्था बीमा व्यवस्था बीएफ व्यवस्था नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सफाई उपकरणों, अवकाशओं का प्रतिकार वर्दी आदि की जानकारी ली गई और पालिका को आवश्यक निर्देश दिए गए
पालिका क्षेत्र में बाल्मीकि समाज के लिए सामुदायिक भवन तथा बाल्मिकी मंदिर बनवाने के लिए निर्देश दिए गए कि जिला प्रशासन से सुगम जगह पर भूमि का चयन कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए. बाल्मीकि समाज के नागरिकों को उनके निवास प्रमाण पत्र के संबंध में आने वाली परेशानियों के संबंध में भी आयोग द्वारा संज्ञान लिया गया.
अन्य विभागों की समीक्षा के दौरान पुलिस थाना चंबा खंड शिक्षा अधिकारी चंबा लोक निर्माण विभाग चंबा उत्तराखंड जल संस्थान चंबा आदि विभागों में सफाई कर्मचारियों के लिए डिमांड भेजने तथा उनके पूर्ण रूप से वेतन आदि दिए जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए. समाज कल्याण के विभाग से हाईवे अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह है समाज कल्याण के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा बाल्मीकि समाज के व्यक्तियों को भी लाभान्वित किया जाए. एसआरटी केंपस बादशाहीथौल के एक प्रकरण में आयोग द्वारा लिखित में शिकायत चाही गई है जिस पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में भी सफाई कर्मचारियों के लिए आवश्यक सेवाओं के निर्देश दिए गए
बैठक में आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों के अलावा पालिका अध्यक्ष सुनना रमोला अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड शिक्षा अधिकारी उत्तराखंड जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर पुलिस थाना चंबा के थानाध्यक्ष प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, पालिका के प्रधान लिपिक सफाई निरीक्षक लेखाकार निर्माण लिपिक निकाय के सुपरवाइजर और समस्त पर्यावरण मित्र उपस्थित थे


