रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
नई टिहरी... बुधबार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के डाइरेक्टर अमीलाल बाल्मीकि टिहरी पहुंचे जहाँ उन्होंने नगरपालिका के अधिकारीयों, कर्मचारियों की बैठक ली.
बैठक मे नगरपालिका की सफाई कर्मचारियों के प्रति रवैये से राज्यमंत्री संतुष्ट नजर आये.
उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याये सुनी कुछ समस्याओ का निवारण उन्होंने वहीँ पर करने के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण को निर्देश दिये एवं कुछ का निराकरण मुख्यमंत्री स्तर श्री करवाने की बात कही.
उन्होंने जल संस्थान, नगपालिका समेत अन्य बिभागो मे सफाई कर्मचारियों की रिक्त पड़ी भर्तीयों की जानकारी बिभागो से मांगी जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द सफाई कर्मचारियों के रिक्त पड़े पद उपनल के माध्यम से भरवाए जायेंगे.
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सजवाण, शिव सिंह सजवाण, दिनेश कृशाली, गंभीर कंडवाल, जयदीप खत्री, मनोज राणा, सतीश चमोली सहित काफ़ी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित रहे.


