प्रदेश की 70 विधानसभाओं के लिए रवाना हुई 70 वीडियो वैन,मनीष सिसोदिया ने दिखाई हरी झंडी

Uk live
0


Team uklive

देहरादून...  उत्तराखंड में भी केजरीवाल" सदस्यता अभियान की शुरुवात आम आदमी पार्टी ने कर दी जिसके लिए खुद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ,सोमवार को देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने , कैंपेन को हरी झंडी दिखाकर 70 वीडियो वेन सूबे के 70 विधानसभाओं के लिए रवाना की। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित 97 वर्षीय वृद्व महिला के हाथों इस अभियान की शुरुआत कराई। इस अभियान के तहत आप पार्टी ने सभी 70 विधानसभाओं के लिए वीडियो वैन रवाना कीं जिनमें  हर गाड़ी में 5 कार्यकर्ता बैठकर अपनी अपनी विधानसभाओं के लिए प्रस्थान हुए। कुल 70 वैन में 350 कार्यकर्ताओं को रवाना किया गया जो पार्टी के 10 हजार सक्रिय  कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 45 दिनों में पूरे प्रदेश में 6500 जनसभाओं के साथ 1 लाख कार्यकर्ता भी बनाएंगे।इसके अलावा अभियान के तहत 10 लाख घरों तक पहुंचने की तैयारी भी इस अभियान के तहत की जाएगी।



अभियान को हरी झंडी दिखाने से पहले ,उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी ने एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया जहां से वो  पैदल ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां पर  पहले से ही अपने जनप्रिय नेता का इंतजार कर रहे ,कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं की भीड़ को संबोधित करते हुए उत्तराखंड की जय,देवभूमि की जय के नारे लगाए और   कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए हुंकार भर दी है। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों के सपने पूरे करना का दिन आ गया है।


उन्होंने कहा कि आज 1 फरवरी का दिन है और आज ही से पार्टी उत्तराखंड में  चुनावों का आगाज शुरु करने जा रही है। उन्होंने आहवाहन किया कि सभी कार्यकर्ता इतनी मेहनत करें कि सर्दी में उनका पसीना पार्टी के लिए बहे। उन्होंने बताया कि पार्टी आज से "उत्तराखंड में  भी केजरीवाल " कैंपेन शुरु कर रही है। इस कैंपेन का मतलब है कि,उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की दशा में सुधार करना ,यहां के सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाना,यहां के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना,यहां से पलायन को रोकने पर जोर देना।

उन्होंने पीडा जताते हुए कहा कि ,यहां की ग्रामीण महिलाओं को जब प्रसव के लिए उपचार नहीं मिलता तो उन्हें मुश्किलों का सफर तय कर शहरों में जाना पडता है क्योंकि गांव में अस्पताल और चिकित्सक नहीं है। लेकिन अब समय बदलाव का है। आप पार्टी इस बदलाव को लेकर आएगी। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी।

इसके बाद उन्होंने पार्टी का झंडा दिखाकर सभी 70 विधानसभाओं के लिए 70 वीडियो वैनों को रवाना किया और उम्मीद जताई कि इस अभियान के बाद पार्टी में कार्यकर्ताओं की संख्या हजारों से लाखों में पहुंचेगी और लोग पार्टी की विचारधारा से अवगत हो पाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सैंकडों कार्यकर्ता और तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश के अलग अलग कोनों से सुबह से ही जोश से लबरेज थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया,आप अध्यक्ष एस एस कलेर,आप प्रदेश सह प्रभारी,समस्त उपाध्यक्ष और समस्त प्रवक्ता मौजूद  समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top