निराशाजनक बजट को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Uk live
0

 रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 

टिहरी... टिहरी हनुमान  चौक पर  कांग्रेसियों ने पहुँचकर तीन कृषि काले कानूनो को सरकार द्वारा वापस लेने और केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए निराशाजनक आम बजट के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका  और  केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि जो केंद्र सरकार ने सांसद में आम बजट पेश किया है उसमें गरीबो,बेरोजगारों,किसानों,महिलाओं के लिए कुछ भी नही है। कांग्रेसियों ने कड़े शब्दों में विरोध प्रकट करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर  रख दी है।

कल पेश हुए आम बजट में आम आदमी सहित गरीब,मजदूर,किसान को काफी राहत मिलने की उमीद थी लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया है। कहा कि इस निरंकुश सरकार ने हवाई अड्डे समेत सरकारी बैंक तक को बेचने कि तैयारी कर दी है ये सरकार केवल पूँजीपतियों कि सरकार है इस सरकार को गरीब तबके से कोई मतलब नहीं है. 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. 
इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, राजेंद्र डोभाल, दर्शनी रावत, कौशल्या पांडे, शाद हसन, नवीन सेमवाल, शांति भट्ट, सहित काफ़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top