रिपोर्ट.... वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी.....2022 विधानसभा चुनाव पर विकासखंड भटवाड़ी के हर गांव से उपस्थिती दी जनप्रतिनिधियों ने. कांग्रेस अभी से घेर रही बीजेपी को.
ब्लॉक कांग्रेस विकासखंड भटवाड़ी ने किया पंचायत सम्मेलन। ज्येष्ठ उप प्रमुख भटवाड़ी मनोज रावत की अध्यक्षता में हुआ सम्मेलन।
सुमन सभागार उत्तरकाशी में भटवाड़ी विकासखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा ब्लॉक स्तरीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए।
इस मौके पर पूर्व गंगोत्री विधायक सजवाण द्वारा विकासखंड के पूर्व एवं वर्तमान के सभी जनप्रतिनिधियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। पंचायत सम्मेलन में यहां एकत्रित हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने इस तरह के सम्मेलन कि सराहना कर कहा कि जहां पूर्व के जनप्रतिनिधियो के बीच वर्तमान समय मे कोई सामंजस्य नही हो पा रहा है वहां इस तरह के सम्मेलन से पंचायत एवं सामाजिक सरोकारों में और अधिक प्रखरता आएगी। इसके अलावा समस्त जनप्रतिनिधियों के बीच पंचायतों की मजबूती, एवं विकास कार्यों के बिभिन्न मसलों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
2022 विधानसभा चुनाव पर यहां विकासखंड भटवाड़ी के हर गांव से उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सजवाण को अपना पूर्ण समर्थन देकर अपार बहुमत के साथ जीत दिलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर अनेक वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक की कार्यशैली पर निष्ठा व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कुज्जन के पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह, रविन्द्र सिंह धनपुर की पूर्व प्रधान सुनीता गुसाईं, लॉन्थरु की प्रधान कुसुमलता सेकु के प्रधान नत्थी लाल एवं पूर्व प्रधान बलबीर सिंह शामिल हुए।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह, महिला कांग्रेस की मीना नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, सुनील रौतेला, सत्य प्रसाद नौटियाल, राघवानंद नौटियाल सहित विकासखंड भटवाड़ी के तमाम पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


