Team uklive
देहरादून... यूजेवीएनएल मे प्रमोशन के लिए हो रहें इंटरब्यू के खिलाफ ऊर्जा कामगार संगठन ने मोर्चा खोल दिया है. संगठन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि एक पड़ के सापेक्ष तीन लोग इंटरब्यू के लिए बुलाये जाने चाहिए.
17 पदों के लिए सिर्फ 26 को बुलाया जाना नियम बिरुद्ध है. झूठी शिकायतो पर अन्य कर्मचारीयों के प्रमोशन रोके जा रहें हैं. उन्होंने कहा कि तीनो निगमों मे प्रमोशन को लेकर भी एक सामान ब्यवस्था बनाई जाये.
उन्होंने किसी भी तरह कि गड़बड़ी पर आंदोलन कि चेतावनी दी है.
वहीँ यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल का कहना है कि निगम कि नियमावली मे इंटरब्यू की ब्यवस्था है इसी आधार पर इंटरब्यू किये जा रहें हैं. एक पड़ के सापेक्ष डेढ़ और दो पड़ पर तीन लोगों को इंटरब्यू को बुलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन के पक्ष को भी सुन लिया गया है इंटरब्यू मे पारदर्शिता बरती जायेगी.
आपको बताया दे पिटकुल मे पूर्व मे प्रमोशन अंको, वरिष्ठता एवं इंटरब्यू के आधार पर हुए.
दसवीं के 15, इंटर के 20, आईटीआई के 25 नम्बर व एक वर्ष कि सेवा के एक नम्बर, इंटरब्यू के 10 नम्बर तय किये गए.
अब जो नियमावली शासन को भेजी गई है उसमे यूपीसीएल कि तरह लिखित परीक्षा करने का नियम है.
वहीं यूपीसीएल मे टीजी टू से जेई पद पर प्रमोशन के लिए लिखित परीक्षा होनी है.
लिखित परीक्षा किसके जरिये कराई जाये यही यूपीसीएल तय नहीं कर पा रहा है.
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तो कभी प्राविधिक परीक्षा परिषद को प्रस्ताव भेजनें पर ही उधेड़बुन चल रही है.

