.. #selfiwithschool अभियान को मिल रहा जनता का भारी समर्थन,कई लोग भेज रहे बदहाल स्कूलों के वीडियो - दीगमोहन नेगी,आप युवा मोर्चा,अध्यक्ष

Uk live
0




Team uklive



देहरादून... प्रदेश की स्कूली शिक्षा की हकीकत सामने लाने के लिए आम आदमी पार्टी के नए अभियान   #selfiwithschool को उत्तराखंड की जनता का भारी समर्थन मिल रहा,  तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान के  पहले ही दिन  कई संख्या में लोगों ने पूरे उत्तराखंड से अपने आस पास के बदहाल स्कूलों के वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया के साथ साथ आप को भी भेजे हैं । जनता के इस भारी समर्थन को देखते हुए ,आप  प्रदेश अध्यक्ष,युवा मोर्चा,दिग मोहन नेगी ने एक  बयान जारी कर उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की ताकि प्रदेश के स्कूलों के हालत से सभी रूबरू हो सके ।  आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की विधानसभा के एक स्कूल विजिट के दौरान यहां के स्कूलों पर चिंता जताई थी जिस पर उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय समेत बीजेपी के कई नेता और मंत्रियों ने उत्तराखंड की शिक्षा को बेहतर बता कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया । आप पार्टी ने   #selfiwithschool अभियान के तहत जनता को निर्णायक भूमिका में डाल दिया था और उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली दिखाने के लिए जनता से विडियो और फोटो के जरिए सोशल प्लेटफॉर्म पर डालने की अपील की थी । अभियान के पहले दिन उत्तराखंड के कई जिलों से लोगों ने आप के व्हाट्सएप नंबर पर ऐसी कई स्कूलों की फोटो और वीडियो भेजी जो सालों से बद हाली के दौर से गुजर रहे हैं । अभी ये अभियान दो दिन और चलना है जिसमें आप को पूरी उम्मीद है प्रदेश की जनता आने वाले दो दिनों में ऐसी कई विडियोज़ के जरिए उत्तराखंड की शिक्षा और स्कूलों के हालात को दिखाएगी।



 आप युवा अध्यक्ष, ने  बताया कि ,प्रदेश की जनता भी चाहती है कि उनके प्रदेश के अधिकतर सरकारी स्कूलों की दयनीय हालत पिछले कई सालों से है जिस पर बीजेपी कांग्रेस दोनों सरकारों ने काम करना बेहतर नहीं समझा इसलिए आज भी उत्तराखंड में स्कूलों की बदहाली और बंद होते स्कूलों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है ।  इनके लिए  बजट तो जारी किया जाता है लेकिन वो बजट या तो अधिकारी खा जाते हैं ,या नेता उस पैसे की बंदरबांट कर जाते हैं। आज प्रदेश में सरकारी स्कूलों में जो बच्चे पढ रहे हैं ,उनके लिए सुविधाएं,इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर मात्र ये जर्जर बिल्डिंग है जो कभी भी किसी हादसे को न्योता दे सकती है । प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए जो पहल सरकार द्वारा की जानी चाहिए थी ,वो पहल सरकार आज तक करने में नाकाम रही है। दिग मोहन नेगी ने  कहा कि ,इस अभियान को चलाने का मकसद शिक्षा व्यवस्था की असली तस्वीर  जनता द्वारा जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना है जिसके लिए जनता खुद स्कूलों में जाकर इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है । उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में हर अभिभावक अपने बच्चों को आज सरकारी स्कूल में पढाना चाहते हैं ,उसकी वजह है सरकार द्वारा स्कूलों के स्तर को बेहतर सुधारना। उत्तराखंड में भी हजारों स्कूल हैं ,यहां के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए ,लेकिन सिर्फ सरकार की नाकामियों की वजह से आज सरकारी स्कूलों का स्तर गिर चुका है। आज लोगों का प्रदेश में प्राईवेट स्कूलों की तरफ रुझान बढने लगा है। अगर शिक्षा के क्षेत्र में अभी से काम नहीं किया गया तो, वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश में एक भी सरकारी स्कूल नहीं बचेगा।


 दिग मोहन नेगी ने बताया,  कि प्रदेश में शिक्षकों की कमी नही है ,यहां शिक्षक बहुत अच्छी तरह शिक्षा का ज्ञान बच्चों को देना चाहते हैं ,लेकिन सरकार की नीतियां शिक्षकों के हौसले पस्त कर देती है। इस अभियान के तहत , अब उत्तराखंड के स्कूलों की बदहाली और बेहतर शिक्षा के दावों पर निर्णायक फैसला जनता का होगा। जिस तरह से मनीष सिसोदिया ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान, यहां के स्कूलों के हालत और शिक्षा पर चिंता व्यक्त की ,तो प्रदेश के मंत्री,विधायक तमाम दावे करते नजर आए, यहां तक उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने उत्तराखंड में दिल्ली से बेहतर स्कूलों का दावा कर दिया जिसका फैसला अब पूरी तरह आप पार्टी ने जनता पर छोड़ दिया।

नेगी ने कहा, 8,9 और 10 तारीख तक चलने वाले इस अभियान में आप ने जनता से अपील की है कि,जनता अपने स्कूलों की बदहाली से सीधे मुख्यमंत्री,शिक्षा मंत्री को,सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए दिखाएं,वीडियो बनाएं,सेल्फी लें और 8800026100 नंबर पर भेजें ।



 आम आदमी पार्टी अपने प्लेटफॉर्म से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री तक इन सभी वीडियो और सेल्फी को पहुंचाएगी ताकि सरकार के बेहतर शिक्षा देने के दावों की पोल खुल जाए। इस अभियान से हजारों लोग जुड रहे हैं और जैसे समर्थन जनता इस अभियान को दे रही है उससे ऐसा लग रहा है कि जल्द ही सरकार के अच्छे शिक्षा देने के खोखले दावों की पोल खुल जाएगी। इसी के साथ आप पार्टी ने जनता से आहवाहन किया है वो भी अपने आस पास के स्कूलों की दशा के साथ अपना फोटो या विडियो व्हाट्सएप कर सकते हैं ताकि सरकार का झूठ जनता के सामने आ सके और जनता इस पर गंभीरता से विचार करे कि अब उनके नौनिहालों को बेहतर शिक्षा का विकल्प देने का समय आ गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top