रिपोर्ट.... ज्योति डोभाल
टिहरी... रविवार को श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान के तहत नई टिहरी नगर की 46 अभियान टोलीयों की दो भागो मे बैठक आयोजित की गई. जिनमे दस टोलीयों की कोटी, बी पुरम छेत्र की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बी पुरम मे आयोजित की गई जिसे नगर अभियान समिति के अध्यक्ष राजेश डूंडी एवं समिति के मंत्री कमलेश्वर बडोनी ने सम्बोधित किया. इसमे आनंद सिंह पुंडीर, धीरेन्द्र नेगी, सूरवीर पंवार, खुशीराम, मनीष, गीता नेगी, मधु भट्ट सहित लोग उपस्थित रहें.
इसी के साथ नई टिहरी छेत्र की 36 टोलीयों की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर नई टिहरी मे आयोजित की गई जिसे समिति के सह मंत्री विजय कठैत नगर के चालक देवी प्रसाद नौटियाल, नगर संघ चालक सतीश थपलियाल ने सम्बोधित किया. बैठक मे टोलीयों का निधि समर्पण हेतु प्रशिक्षण दिया गया. यह अभियान 15 जनवरी से 18 जनबरी तक पूरे उत्साह के साथ चलाने का निर्णय लिया गया.
15 जनबरी को सम्पूर्ण नगर मे स्थित मंदिरो मे पूजा अर्चना के पश्चात सभी टोलीया अभियान प्रारम्भ कर देगी.
नसी टिहरी नगर की बैठक मे खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट, अनुसुया नौटियाल, विकास चमोली, सोहन चौहान, भूपेंद्र चौहान, उर्मिला राणा, युवराज सिंह, भगत भंडारी, रवि दत्त सेमवाल, पंडित राजेंद्र चमोली, संदीप भट्ट, रजनी चमोली, रजनी बहुगुणा, मंजू चंद, कुसुम चौहान, कैलाश रमोला, शीशराम कोठियाल, विवेक बधानी, जगतमणि पैनुली सहित काफ़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहें.

