रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
टिहरी.... विकास खण्ड नरेन्द्र नगर के पोखरी क्वीली मे हिमांशु विजल्वाण के नेतृत्व मे स्थानीय लोगों की बैठक आयोजित हुई । बैठक मे अनेक बक्ताओं ने दलगत भावना से अलग हटकर हिमांशु विजल्वाण को समर्थन देने की घोषणा भी की । बैठक का संचालन करते हुए श्री बजरंग विजल्वाण ने कहा कि क्षेत्र के विकास की समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुटता से काम करना होगा । इसके लिए हमे हिमांशु विजल्वाण के साथ मिलकर चलना होगा । अनेक बक्ताओं ने कहा की हमारे बीच युवा नेता हिमाशु विजल्वाण है उनके साथ कदम कदम मिलाकर चलना होगा तथा विकास कार्यों को आगे बढाना होगा । सैकडो की संख्या मे उपस्थित महिलाओं पुरुषों व युवाओं को सम्बोधित करते हुए श्री हिमांशु विजल्वाण ने कहा कि पोखरी , चाका , लसेर , खरसाडा , रणाकोट , गजा , कोटेश्वर क्षेत्र की अनेक समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहता हूं तथा आप लोगों का आशीर्वाद रहेगा तो आगे भी समाधान के लिए आगे रहूंगा । विचार गोष्ठी के माध्यम से जनता को 2022 के लिए तैयारियों का सन्देश भी दे गये । एक दर्जन से अधिक बक्ताओं ने अपने अपने सुझाव दिये । बैठक व विचार गोष्ठी मे पेयजल , विध्युत , शिक्षा , स्वास्थ्य , रोजगार , स्वरोजगार तथा महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गयी । बैठक मे कुंवर सिंह चौहान , टंखी सिंह नेगी , गुरु प्रसाद रणाकोटी ,राजेश गैरोला , सोबन लाल , दीपक विजल्लाण , अजय रमोला , विनोद विजल्वाण , अनोर बण्ठवाण , रोहित चौहान श्रीमती मीनाक्षी उनियाल , संदीप विजल्वाण , वीरेन्दर उनियाल , नीरज विजल्लाण आदि लोगों ने विचार गोष्ठी मे अपने विचार रखे । बैठक मे क्षेत्र के अनेक प्रधान , पूर्ब प्रधान , सदस्य क्षेत्र पंचायत व निवर्तमान जन प्रतिनिधि उपस्थित थे ।


