रिपोर्ट.... ज्योति डोभाल
टिहरी.... सोमवार को श्री गंगा भागीरथी बोट संचालन समिति ने टाडा द्वारा बोट की सर्वे प्रमाण पत्र की बैधता 10 जनबरी तक पूर्ण होने एवं उसके बाद बोट के संचालन मे प्रतिबन्ध लगाने के खिलाफ जिलाधिकारी से मुलाक़ात की.
भागीरथी बोट संचालन समिति के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि कोविड को देखते हुए पूरे भारत मे सर्वे फिटनेस हेतु 31 दिसंबर की तारीख तय की गई गई थी जो कि नई गाईडलाइन के अनुसार मार्च 2021 तक बड़ा दी गई है परन्तु उसके बाद भी टाडा अपनी मनमानी कर रहा है. समिति ने बोट सर्वे फिटनेस के नवीनीकरण की तारीख 31 मार्च 2021 तक करने की जिलाधिकारी से मांग की है.


