रिपोर्ट... ज्योति डोभाल
चम्बा... सोमवार को नगर पालिका परिषद चंबा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ हुआ .
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर नीति के अंतर्गत मै भी डिजिटल के तहत स्ट्रीट वेंडर को डिजिटल पेमेंट करने के तरीके बताए गए और उनके क्यूआर कोड जारी किए गए. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सुमन रमोला द्वारा की गई.
पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी द्वारा बताया कि डिजिटल पेमेंट करने से उन्हें बोनस के रूप में आर्थिक लाभ भी होगा. पालिका के सभासद शक्ति प्रसाद जोशी द्वारा भी सभी स्ट्रीट वेंडर्स को मैं भी डिजिटल के लाभ बताए गए और सिटी मिशन मैनेजर अरविंद जोशी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया और सभी स्ट्रीट वेंडर्स को सघनता के साथ प्रशिक्षण दिलाया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक और ग्रामीण बैंक के बैंक मैनेजर उपस्थित रहें. जिनके द्वारा स्ट्रीट वेंडर को डिजिटल पेमेंट करना सिखाया गया और एक रुपए का डिजिटल पेमेंट भी किया गया.
इस मुहिम मे नगरपालिका के प्रोजेक्ट मैनेजर अरविन्द जोशी भी उपस्थित रहे .



