उत्तराखंड की नगर निकायों में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट के सफल संचालन के लिए समीक्षा बैठक

Uk live
0

 रिपोर्ट.... ज्योति डोभाल 



  चम्बा... उत्तराखंड की नगर निकायों में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट के सफल संचालन के लिए जनपद देहरादून एवं जनपद टिहरी गढ़वाल की नगर निकायों की समीक्षा बैठक आज (अध्यक्ष उत्तराखंड नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद कैबिनेट मंत्री स्तर). द्वारा की गई. ऑनलाइन समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम चंबा नगर पालिका के से उनके नगर क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली गई  और उनके कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया, इसी प्रकार नगर पालिका परिसर डोईवाला तथा नगर पालिका परिषद टिहरी के कार्यों पर भी संतोष व्यक्त करते हुए आंशिक निर्देश जारी किए गए    बैठक में नगर पालिका टिहरी नगर पालिका डोईवाला नगरपालिका देवप्रयाग ,नरेंद्र नगर हरबर्टपुर तथा नगर पंचायत चमियाला आदि निकायों ने प्रतिभाग किया कुछ निकायों में अधिकारी के ना आने पर माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा रोष प्रकट किया गया. बैठक में माननीय अध्यक्ष द्वारा सभी निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सॉलि़ड वेस्ट के क्रियाकलापों को जमीनी स्तर पर करेंगे और माननीय एनजीटी के निर्देशों के तहत कार्रवाई करेंगे बैठक में शहरी विकास विभाग के अधीक्षण अभियंता से रवि पांडे द्वारा भी देवप्रयाग नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को गंगा में कोई भी sewage ना जाने पाए निर्देशित किया. शहरी विकास विभाग के स्वच्छता  मिशन मैनेजर कमल भट्ट द्वारा भी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत आवश्यक जानकारियां समीक्षा बैठक में दी गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top