राजकीय महाविद्यालय पोखरी मे निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Uk live
0

 रिपोर्ट... ज्योति डोभाल 



टिहरी... मंगलवार को  राजकीय महाविद्यालय पोखरी  मे स्वामी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड राज्य के परिपेक्ष्य में प्रासंगिता विषयक 

निबंध प्रतियोगिता सकुशल सम्पन्न करायी गयी।

इस कार्यक्रम/प्रतियोगिता के संयोजक व एनएसएस अधिकारी डॉ० राम भरोसे ने  बताया कि आज की प्रतियोगिता हेतु महाविद्यालय के 15 बच्चों ने पंजीकरण कराया था, जबकि आज की प्रतियोगिता में कुल 13 बच्चे उपस्थित रहें। उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार प्रतिभागियों को महाविद्यालय द्वारा लेखन सामग्री उपलब्ध कराते हुए, कोविड-19 की गाइडलाइन के निर्देशानुसार आज की यह निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। 
निर्धारित समय प्रातः 11 बजे प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद महाविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ तीन निबंधों को क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून प्रेषित करने हेतु महाविद्यालय में गठित मूल्यांकन समिति, जिसमें हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ० राम भरोसे, डॉ० मुकेश सेमवाल व डॉ० विवेकानंद भट्ट थे, निबंध पुस्तिकाओं को मूल्यांकित किया। जिसके बाद तीन श्रेष्ठ निबंधों की छटनी कर सीलबंद लिफाफे में क्षेत्रीय कार्यालय हेतु प्रेषित कर दिया गया। 
उक्त प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में महाविद्यालय कार्यालय का विशेष सहयोग रहा। जिसमें वरिष्ठ सहायक श्रीमती रचना राणा, कनिष्ठ सहायक रेखा नेगी, श्री नरेन्द्र बिजल्वाण, श्रीमती सुनिता, श्री नरेश, श्री मूर्ति लाल व श्री राजेन्द्र बिजल्वाण का सहयोग रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top