रिपोर्ट.... ज्योति डोभाल
पोखरी....शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी, टिहरी गढ़वाल में स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस (राष्ट्रीय युवा दिवस ) 12 जनवरी को प्रस्तावित निबंध प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं।
इस कार्यक्रम/प्रतियोगिता के संयोजक व एनएसएस अधिकारी डॉ० राम भरोसे ने बताया कि 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दो बजे तक प्रतियोगिता का समय निर्धारित गिया है। *स्वामी विवेकानंद के विचारों की उत्तराखंड राज्य के परिपेक्ष्य में प्रासंगिता* है विषय पर शब्दों की न्यूनतम सीमा 3000-5000 है।
राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले को क्रमशः एक लाख, 75 हजार और 50 हजार का नगद पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ० राम भरोसे ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालों को 10.30 तक कॉलेज में पहुंचना होगा।
मौके पर छात्रों को एडमिशन फीस रसीद/ परिचय पत्र प्रस्तुत करना होगा। बताया कि अभी तक प्रतियोगिता हेतु 12 प्रतिभागियों के नाम कॉलेज को मिल चुके हैं।



