रिपोर्ट.... ज्योति डोभाल
टिहरी... डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-टिहरी गढ़वाल, एवम सम्राट क्रिकेट कादमी के सयुक्त तत्वाधान में, गांधी स्टेडियम बौराड़ी में चल रही जनपद स्तरीय 'टिहरी प्रीमियर लीग', क्रिकेट चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुकाबला "चम्बा चेलेंजर्स " व "फकोट फाईटर्स" के बीच खेला गया, जिसमे फकोट फाईटर्स के कप्तान ने टोस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया, चम्बा चेलेंजर्स ने निर्धारित ऑवर्स मे 6 विकटो के नुकसान पर 168 रनो का स्कोर खड़ा किया ! फकोट फाईटर्स की और से योगी ने दो विकेट लिये !चम्बा चेलेंजर्स के कुकी ने तीन झटके !
चम्बा चेलेंजर्स की और से लोकेन्द्र ने सर्वाधिक 40 रन मात्र 13 गेंदो में और पवन नेगी ने 22 गेंदो 33 रन व अनांद ममगाईं 29 रनो का योगदान दिया !
168 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फकोट फाईटर्स की टीम की शुरूआत अच्छी नही रही उनके शुरूआती 3 विकेट मात्र 32 रनो पर गवा बैठी , चम्बा चेलेंजर्स के कुकी ने तीन झटके दिये !
फकोट फाईटर्स की टीम 14.5 में ऑवर्स 164 रनो पर आल आउट होकर मुकाबला 04 रनो से हार गई !
फकोट फाईटर्स की और से नितिन ने सर्वाधिक शानदार 53 रन मात्र 27 गेंदो में और अनमोल ने 14 गेंदो 37 रनो का योगदान दिया ! चम्बा चेलेंजर्स के कुकी ने कुल 5 विकेट व पवन ने 3 प्राप्त किये !
इससे पूर्व मुख्य अतिथी श्रीमती सीमा कृषाली, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नई टिहरी व विशिष्ट अतिथी उमेश चरण गुसाइं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नई टिहरी और अतिथी गंगा भगत सिंह नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने रीबन काटकर
चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया और सभी खिलाडीयों को शुभकामनायें दी.
इस अवसर पर डॉo एoपीoजेo अब्दुल कलाम विचार मंच-उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी आयोजन समिति अध्यक्ष अर्जुन बलूनी,अम्पायर दुर्गेश व शुजल , स्कोरर राजेश, आयोजक समिती के जयराज पंवार, दिवाकर बेलवाल, नरेंद्र सजवान, राजेश नेगी, ख्याति शर्मा, वसीम सिद्धिकी, फहाद शेख ,अफताब खान, रोबिन रांगड़, गौरव गुसाई, शाद हसन, कुलदीप आदि उपस्थित थे!



