पिथोरागढ़ के डिडीहाट में किर्केट चैलेंज कप

Uk live
0



रिपोर्ट-- नदीम परवेज़



धारचूला... आज दिनांक 22-01-2021 को डीडीहाट  जीआईसी ग्राउंड में डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित डीडीहाट चैलेंज कप- राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस उपलक्ष्य में डी सी ए डीडीहाट परिवार के साथ मिलकर एक पौधा धरती मां में लगाया। दोनों ही टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाए दी गई ।


आज प्रधानाचार्य रा. इ. का डीडीहाट जी से मुलाकात कर जी आई सी ग्राउंड के सौंदर्यकरण को लेकर मीटिंग की गई और तत पश्चात उनके द्वारा नगरपालिका डीडीहाट को एन ओ सी प्रदान की गई।


मीटिंग में निम्नलिखित कार्यों के उप्पर चर्चा की गई और जल्द ही इनका कार्य नगरपालिका डीडीहाट द्वारा शुरू कर दिया जाएगा-:


फील्ड का सौंदरयीकरण और विस्तारीकरण नगरपालिका द्वारा किया जाएगा।



बच्चो के लिए चयनित जगहों पे बास्केट बॉल कोर्ट, बैडमिंन कोर्ट,वॉलीबॉल कोर्ट  व क्रिकेट प्रेक्टिस पिच नगरपालिका द्वारा बनाए जाएंगे।


पूर्व में नगरपालिका द्वारा जी आई सी ग्राउंड में मंच का निर्माण भी किया गया है और साथ ही सोलर लाइट भी प्रदान की गई है और आज मोबाइल टॉयलेट का शुभारंभ किया गया ,क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों, आयोजक मंडल व जनता के लिए टॉयलेट की सुविधा प्रदान करते हुआ नगरपालिका द्वारा मोबाइल टॉयलेट टूर्नामेंट तक जी आई सी ग्राउंड में लगाया गया है ।


आयोजक मंडल को शुभकामनाए देते हुवे हर संभव मदद का भरोसा नगरपालिका द्वारा दिया गया. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top