रिपोर्ट ... ज्योति डोभाल
पौड़ी.... पिछले 3 महीनों से अधिक समय से आंदोलन कर रहे चिन्हित आंदोलनकारी ने अब राज्य और जिला प्रशासन से आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। जिसके मद्देनजर पिछले 114 दिन से आंदोलन कर रही इन महिलाओं में से दो महिलाएं जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर लगे पेड़ में फिर से चढ़ गई है। आंदोलन कर रही चिन्हित आंदोलनकारी महिलाओं को कहना है कि वे पिछले लंबे समय से अपनी जायज मांग को लेकर सरकार और जिला प्रशासन को लगातार आंदोलन के माध्यम से अवगत करा रही है। इसके बावजूद भी ना तो सरकार उनकी सुध ले रही है और ना ही जिला प्रशासन। जिससे तंग आकर आज दूसरी बार उनके साथ कि दो महिलाओं द्वारा पेड़ में चढ़कर अपने आंदोलन को धार दी गई है। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी ने कहा कि अगर सरकार यह मानती है कि ये चिन्हित आंदोलनकारी नहीं है तो इन्हें आंदोलनकारी कार्ड उपलब्ध क्यो कराया गया था और अब अगर सरकार उन कार्ड को निरस्त करती है, तो उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए। बीरा भंडारी ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी मांग को नहीं मान लेता उनके साथ की महिलाएं पेड़ में ऐसे ही चड़ी रहेगी। उन्होंने साफ किया है कि अब चिह्नित राज्य आंदोलनकारी राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हो गई है चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों नहीं देनी पड़े जाय।
बीरा भंडारी, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी


