गोल्फ मैदान बंद किये जाने के विरोध में रविवार रहा बाजार बंद

Uk live
0

 गोल्फ मैदान बंद किये जाने के विरोध में रविवार रहा बाजार बंद   

रिपोर्ट.... संजय जोशी 



रानीखेत...  गोल्फ मैदान को आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए बंद किये जाने के विरोध में व्यापार मंडल के आहवान पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दुकानें बंद रहने के कारण बाजार में चहल पहल कम रही। गोल्फ मैदान बंद किये जाने को लेकर व्यापार मंडल ने रविवार बाजार बंद का एलान किया था जिसके चलते रविवार  व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। मामले को लेकर व्यापार मंडल दो भागों में बंटता दिखाई दे रहा है। महामंत्री हर्ष पंत और महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल ने कहा कि उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। व्यापार मंडल महामंत्री ने मामले को राजनीति से प्रेरित करार  दिया। व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष भगवंत नेगी ने कहा कि पर्यटन व्यवसाय को बचाने के लिए गोल्फ मैदान को खोला जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यटन यहां की रीढ़ है। बंद सफल बनाने के लिए उन्होंने व्यापारियों के सहयोग की सराहना की ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top