Team uklive
आप की बात पर लगी मुहर, ज़ीरो वर्क सीएम हैं त्रिवेंद्र:आप उपाध्यक्ष,विनोद कपरवान
देहरादून.... आम आदमी पार्टी लगातार उत्तराखंड की जनता को ये बताते आ रही थी कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जीरो वर्क सीएम हैं इन्होंने अपने पिछले चार सालों में जनहित के कोई काम नहीं किए इसलिए आम आदमी पार्टी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री लगातार इनसे पांच विकास के कामों को गिनवाने की बात कर रहे थे। आज मीडिया के एक सर्वे में भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पूरे भारत में सबसे खराब मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में सबसे उपर रखा है जो उत्तराखंड के लिए भी बेहद शर्म की बात है । आप उपाध्यक्ष ने कहा, आम आदमी पार्टी लगातार उत्तराखंड की जनता से यही कह रही थी त्रिवेंद्र सरकार ने कोई काम नहीं किया ,आज आप की कहीं बातों पर मीडिया और सर्वे भी मुहर लगा चुका है ।
इस सर्वे में जनता ने त्रिवेंद्र को सबसे खराब मुख्यमंत्रियों की श्रेणी में पहले नम्बर पर,खट्टर को दूसरे पर जबकि अमरिंदर सिंह को तीसरे नंबर पर जगह मिली। जबकि पहली पसंद जनता ने नवीन पटनायक को जबकि दूसरा नम्बर केजरीवाल को मिला। इस सर्वे में देश की सभी लोकसभा के 543 सीटों पर सर्वे किया गया।
आप उपाध्यक्ष ने कहा जिस तरह उत्तराखंड के हालत पिछले चार सालों में बदहाल हो चुके हैं उससे उत्तराखंड की जनता भी समझ चुकी है जिसे आप ने भी हर बार जनता को बताने का प्रयास किया आज इस सर्वे से ये साफ हो गया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जीरो वर्क सीएम हैं और आम आदमी पार्टी और मनीष सिसोदिया के उस बयान पर भी मुहर लगा दी जिसमें जीरो वर्क सीएम बताया था।


