रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी.. उत्तरकाशी उत्तरकाशी श्री राम जन्म भूमिपूजन के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल ने हनुमान मंदिर में मनाई खुशियां
आज अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद उत्तरकाशी द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उत्तरकाशी में राम जन्मभूमि राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के उपलक्ष में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया। उत्तरकाशी उपाध्यक्ष शिव प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता हनुमान मंदिर उत्तरकाशी में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । उपाध्यक्ष ने कहा कि 492 वर्षों के संघर्ष के बाद राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है । जो आनंद का विषय है।
सन 1984 में राम जन्मभूमि का ताला खुलवाया गया ,सन 1989 में रामशिला पूजन का कार्यक्रम हिन्दू समाज व हिन्दू शक्ति ने किया व आज 5 अगस्त सन 2020 को भव्य राम मंदिर का भूमि पूजन का कार्यक्रम हो रहा है। हजारों कार सेवको राम भक्तो के बलिदान के उपरांत आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है । यह आनंद का विषय है । हिंदुओं की विजय का प्रतीक है । हिंदुओं में उत्साह की लहर है । पूरे देश में हिंदू समाज आज दीपावली मना रहा है। जैसे त्रेतायुग में भगवान राम के वनवास से लौटने पर अयोध्या में दीपावली मनाई गई. जिसे आज भी दीपावली के रूप में पूरा हिंदू समाज मनाता है । उसी तरह दीपावली का माहौल आज भी बना हुआ है।
6 दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंस के बाद से लगातार कोर्ट में संघर्ष करते रहे । डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में 20 21 और 22 अक्टूबर चलो अयोध्या का आह्वान किया जो अयोध्या राम मंदिर निर्माण का अंतिम आंदोलन हुआ धारा 370 कश्मीरी हिंदू को पुनः स्थापित करना अयोध्या, मथुरा, काशी तीनो लेंगे एक साथ इन मांगों के साथ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद समय-समय पर आंदोलन करता रहा अयोध्या तो हमने लड़ कर ले लिया ,अब मथुरा ,काशी भी ले लेंगे।
अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद उपाध्यक्ष शिव प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में हनुमान मंदिर उत्तरकाशी में मिष्ठान वितरित किए . और उनसे आग्रह किया गया कि आज रात्रि में दुकानों में 5--5 दीपक जलाकर दीपावली मनाये ।
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग उत्तरकाशी ने शिद्ध पीठ श्री सिधेस्वर महादेव पुजार गांव धनारी डुंडा में हनुमान चालीसा का पाठ श्री राम मंदिर के शिलान्यास के शुभ अवसर पर किया।जिस में ग्राम प्रधान . मुख्य पुजारी रामदेव भट्ट . ओर संपूर्णानंद सेमवाल . जिला मंत्री अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद महेश सेमवाल .जिला मंत्री दुर्गेश चौहान बजरंग दल व सुरेश सेमवाल प्रांत मंत्री अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद . सतेंद्र ,शंकर ,सुभम
आदि के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


