सादगी से मनाया गया ईद उल अजहा

Uk live
0


रिपोर्ट.. संजय  जोशी 
रानीखेत..बकरीद का पर्व कोरोना के चलते इस बार सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। मस्जिद में केवल पांच लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी, बाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में नमाज अदा की। उधर, चौबटिया मस्जिद में भी नियमों के तहत केवल पांच लोग ही मस्जिद पहुंचे। यहां लोगों ने देश में अमन, शांति की कामना की। साथ ही कोरोना संक्रमण से देशवासियों को बचाने की दुआ मांगी। इस दौरान लोगों ने बकरों की कुर्बानी भी दी। इधर, विधायक करन माहरा, छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ,आदि ने ईद की मुबारकबाद दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top