कार खाई में गिरी दो घायल सोमेश्वर से बिंता आ रही थी कार

Uk live
0


रिपोर्ट.. संजय  जोशी 
रानीखेत..सोमेश्वर से बिन्ता को आ रही एक कार तैलमैनारी के पास खाई में गिर गई । जिसमें सवार दो लोग घायल हो गये।  सूचना मिलने पर बग्वालीपोखर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार  कांस्टेबल संजय कुमार, दिगम्बरदत्त  कापड़ी, राकेश शर्मा मौके  पर  पहुंचे।। घटनास्थल एक वाहन  सोमेश्वर- बिंता रोड पर लोद के पास लगभग 250-300  मीटर गहरी खाई में जाकर गिरा है।जिसमें दो लोग सवार थे।क्षेत्रवासियों की मदद से दोनों घायलों  गोविंद लाल वर्मा ३४वर्ष पुत्र श्री परसी लाल वर्मा निवासी झूपुलचोंरा तहसील द्वाराहाट उम्र   व , ललित वर्मा ३६ वर्ष पुत्र श्री कन्हैयालाल लाल वर्मा  निवासी  सोमेश्वर अपनी  मारुति 800 कार UA010647 से सोमेश्वर से बिन्ता की ओर आ रहे थे ।ग्राम तैलमैनाली के पास अचानक कार खाई में गिर गयी।मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकाल कर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सोमेश्वर के लिए परिजनों के साथ रवाना कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top