रिपोर्टर- संजय जोशी
रानीखेत .. राम मंदिर की आधाशिला रखे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
गांधी चौक में किया मिष्ठान वितरण
रानीखेत। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौक में ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम,भारत माता की जय नारे लगाए गए। भाजपा कार्यकर्ता हाथो में भगवा ध्वज लिए हुए थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि आज वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस क्षण का इंतजार था। जिला महामंत्री प्रेम शर्मा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल ने भी राम मंदिर की आधारशिला रखें जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत , पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा ,पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी, धन सिंह रावत ,पूर्व नगर अध्यक्ष अविनाश गोयल , हंसा दत्त बवाड़ी, चंदन भगत ,विनोद भार्गव , विमल भट्ट, गिरीश भगत, प्रदीप बिष्ट, दीपक बिनवाल, विमला रावत ,चंपा भंडारी, रेखा पांडे, सीमा जसवाल, अनामिका बिष्ट ,गुलशन राजौरी ,भारती भगत अजय चौहान ,दिनेश चंद्र पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


