स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैंपल प्रशासन ने बंद कराई दो दुकान

Uk live
0

रिपोर्ट.. संजय जोशी 
रानीखेत.. कोरोना पॉजि‌टिव केस मिलने के बाद सील किए गए जरूरी बाजार क्षेत्र में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जारी है। जरूरी बाजार, पांडेकोटा और ऐरोली क्षेत्र से गुरुवार को भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब रानीखेत क्षेत्र से कुल साढ़े छह सौ सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। इधर, सील एरिया में रहने वाले कुछ लोग बाजार में दुकान खोलकर बैठे थे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बाजार का निरीक्षण कर दो दुकानें बंद कराई तथा सख्त हिदायत दी कि सील की अवधि खत्म होने तक दुकानें खोली गई तो सीधे मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पुलिस की ओर से एसएसआई फिरोज आलम और नायब तहसीलदार दलीप सिंह मय टीम के बाजार में पहुंचे उन्होंने पूरे बाजार का निरीक्षण कर दो दुकानों को बंद करा दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top