रिपोर्ट.. ज्योति डोभाल
टिहरी.. एक डॉक्टर बार बार कई जगहों पर अटेचमेंट ले रहा है और बिभाग भी इस कार्य मे उसका साथ दे रहा है.
हम बात कर रहे हैं सीएमओ ऑफिस मे अटैच हुए डॉक्टर अमन सैनी की जो इससे पहले चम्बा, जाखणीधार, जेल मे अटैच रह चुका है और अब सीएमओ ऑफिस मे अटैच है वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने अटैचमेन्ट पर रोक लगा रखी है ऐसे मे डॉक्टर सैनी और डिपार्टमेंट सवालों के घेरे मे आना लाजमी है.
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सुमन आर्य से इस सम्बन्ध मे बात करने पर उन्होंने बताया की covid -19 को देखते हुए डॉक्टर सैनी को ऑफिस मे अटैचमेन्ट किया गया है क्योंकि यहाँ पर कोई माइक्रोबायोलॉजिकल डॉक्टर नहीं है जिसकारण कोरोना मे उनको अटैच किया हडी जैसे ही कोरोना काम होगा इनको इनकी मूल तैनाती मे वापस भेज दिया जायेगा.
चाहे इस सम्बन्ध मे मुख्य चिकित्साधिकारी का कुछ भी कहना हो परन्तु जो नियम के बिरुद्ध है वो जायज नहीं है..


