उत्तराखण्ड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू

Uk live
0

रिपोर्ट- संजय जोशी
रानीखेत : मिशन इंटर कालेज में उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकन केंद्र में कुल 43,293उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। जिसमें हाईस्कूल में 21,198 तथा इंटर की 22095 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटर के लिए 12 टेबल तथा हाईस्कूल के लिए 7 टेबल बनाये गये हैं। हाईस्कूल में 64 तथा इंटरमीडिएट में   81 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के  मूल्यांकन का कार्य करेंगे। राजकीय इंटर कालेज रधुलीपीपल के प्रधानाचार्य बाला दत्त पंत को पर्यवेक्षक बनाया गया है। मूल्यांकन का कार्य 13जून से 18 जून तथा 25जून से 5 जुलाई तक किया जायेगा। बीके सिंह को मूल्यांकन केंद्र का उपनियंत्रक बनाया गया है। केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। शनिवार मूल्यांकन केंद्र में परीक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी तथा उप नियंत्रक बीके सिंह द्वारा जानकारी दी गई। 



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top