सरकार के खिलाफ दिया सांकेतिक धरना

Uk live
0

ज्योति डोभाल
 लंबगांव- टिहरी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कपिल जोशी के नेतृत्व में आज युवाओं ने सांकेतिक धरना दिया ၊ सरकार की दोहरी नीतियों के खिलाफ यह  धरना प्रदर्शन किया गया ၊ 
जिलाध्यक्ष कपिल जोशी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के काबीना मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिजनों  ने कोरोना संक्रमण फैलाने का काम किया है और उन नियमों का उल्लंघन किया है जो कि इस कोरोना  काल में कानूनी अपराध है,  उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिये, जबकि सरकार पहले ही उत्तरकाशी के निर्दोष प्रवीण जयाड़ा जैसे साधारण नौजवान के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चुकी है,लेकिन अधिक संगीन स्थिति के बावजूद सतपाल महाराज के राजनीतिक रसूख के आगे कानून अब तक कुछ नहीं कर पाया है,जबकि नैनीताल उच्च न्यायालय ने इस दोहरे कानून पर राज्य सरकार को फटकार भी लगाई है। । सरकार के इस दोहरे रैवये के खिलाफ आज सांकेतिक धरना दिया गया और यह कहा गया कि भाजपा सरकार के मंत्री कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं,इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए,सांकेतिक धरना करने वालों में नमनदीप, हरीश, सुबोध जोशी, महेश ,संदीप आदि मौजूद थे,।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top