खैरालिंग मुंडनेश्वर मेले में नही सजी दुकाने

Uk live
0

भगवान सिंह
पौड़ी: खैरालिंग मुंडनेश्वर मेले में नही सजी दुकाने ।
1551 से शुरू हुआ मेला इस वर्ष ही हुआ स्थगित   
  जनपद पौड़ी गढ़वाल के  विकासखंड कल्जीखाल के अन्तर्गत प्रतिवर्ष 6 7 जून को होने वाला खैरालिंग मुंडनेश्वर महादेव के मेला इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण स्थगित किया गया । आज मेला स्थल सूना दिखाई दिया जहाँ हजारों की संख्या श्रद्धालु पहुँचते थे और दुकाने सजी होती थी वहाँ आज मन्दिर प्रांगण सूना दिखाई दिया । 
मन्दिर में आज पुजारी रजनीश भट्ट व मुकेश भरद्वाज द्वारा विधिवत वार्षिक पूजन किया गया। 
मुंडनेश्वर महादेव मेला की शुरुवात 1551 से हुयी थी तब से प्रतिवर्ष मेले का आयोजन होता आया है केवल इस वर्ष ही मेले को स्थगित करना पड़ा । कतिपय श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुँचे लेकिन प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को मन्दिर के बाहर से ही सोशल डिस्टेंस के माध्यम से दर्शन करवाया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top