पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लौटे दिल्ली से इक्कीस दिन रहेंगे होम क्वारेंटाइन में

Uk live
0

भगवान सिंह
उत्तराखण्ड : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली से देहरादून लौट कर क्वारेंटाइन नियमों का पालन करते हुये फेसबुक के माध्यम से वीडियो जारी  किया है जिसमें उन्होने कहा कि दोस्तों आप सबका सामीप्य पाने के लिए मैं देहरादून तो पहुंच गया हूं ၊ प्रशासन ने मुझे इक्कीस दिन सख्त क्वारंटाइन के नियमों का पालन करने को कहा है जिसका मैं पालन करूंगा ၊ उन्होने लिखा  कि क्वारंटाइन के बाद ही आप और हम निकट से सोशल डिस्टेंसिग के साथ एक दूसरे से मिल पायेंगे तब तक मोबाइल से ही बातचीत करके काम चला लेंगे ၊ उन्होने लोगों को जनजागरूकता संदेश भी दिया ၊ कहा कि सब लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिये ၊ मास्क भी पहनना चाहिये ၊ सड़क पर कोई ना थूके इसका ध्यान भी रखना चाहिये और इसके साथ ही बार - बार हाथ धोने और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजों को खाना चाहिये। उन्होने कहा कि कोरोना से जंग में देहरादून प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करूंगा ၊


            वीडियो देखें -'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top