कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने बीजेपी के घर - घर चलो कार्यक्रम की कड़े शब्दों में की निन्दा

Uk live
0

ज्योति डोभाल
टिहरी : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं ""घर-घर चलो अभियान कार्यक्रम"" की कड़े शब्दों में निंदा की
उन्होने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं की कोरोनावायरस कोविड-19 महामारी को रोकने के  सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी का पालन किया जाना अनिवार्य है । वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी पूरे देश और प्रदेश में घर-घर चलो अभियान कार्यक्रम को चला रही है ।
 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि इस महामारी में भी भारतीय जनता पार्टी  को सिर्फ और सिर्फ अपने चुनाव चिन्ह और पार्टी के चुनाव प्रचार की चिंता है।
 कहीं दूर दूर तक यह नहीं दिख रहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमानस के प्रति संवेदनशील है राज्य सरकार कोरोनावायरस बीमारी के बचाव में पूर्ण रूप से विफल हुई है। इस बीमारी से बचाव के लिए सबसे पहला मंत्र है सामाजिक  और शारीरिक दूरी। वहीं भाजपा के लोग   घर घर जत्था बनाकर जा रहे हैं और अपने हाथ में बहुत सारे चुनाव प्रचार की सामाग्री वितरित कर रहे हैं तो क्या उससे यह बीमारी नहीं बढ़ेगी ।भाजपा के लोगों को सिर्फ अपने चुनाव की चिंता है अपने चुनाव चिन्ह की चिंता है इतनी चिंता अगर भाजपा के लोग उन गरीब बेसहारा मजदूरों की करते जिनके सामने आज रोजी रोटी का बड़ा संकट है तो निश्चित तौर पर जनमानस का फायदा होता जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब भारतीय जनता पार्टी के लोग चौराहे चिलाते थे कि कांग्रेस की सरकार जनता के पैसे का हिसाब नहीं दे रही है जबकि कांग्रेस सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम लागू करके एक बड़ी मिसाल पेश की आज यही सवाल हम भारत जनता पार्टी के लोगों से करते हैं क्यों नहीं आप प्रधानमंत्री PM केयर फंड को RTI के दायरे में  लाते हैं और उस पैसे का हिसाब क्योँ नही दे रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी देश की चुनिंदा उद्योगपतियों की सरकार है ।
प्रदेश में और जनपद में कोरोनावायरस बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लोगों की सही समय पर जांच नहीं हो पा रही है आज तक बहुत सारे गांव में कभी ना डॉक्टर ना फार्मासिस्ट गए हैं लोग डर के साए में जी रहे हैं और राज्य सरकार का इस ओर ध्यान नही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top