विधायक शक्ति लाल शाह ने सभी बोर्ड परीक्षा केन्द्रो में दिये 29 थर्मल मशीन , मास्क , सेनेटाइजर

Uk live
0

नई टिहरीः घनसाली विधानसभा के अंतर्गत सभी बोर्ड परीक्षा सेंटरों में विधायक शक्ति लाल शाह ने  बोर्ड परीक्षा बोर्ड परीक्षार्थियो के लिए एक एक लीटर वाली सैनिटाइजर ,29 थर्मल स्कैनिंग मशीन,मास्क खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा है। 

भिलंगना विकासखंड में सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों मे  घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने सैनिटाइजर और 29 थर्मल स्कैनिंग  मशीन दी  है ।उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों को इस कोरोना काल की  घड़ी में सामाजिक दूरी बनाकर  परीक्षा देंगे साथ ही उनके साथ हर संभव घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह मदद के लिए खड़ा है । किसी भी बोर्ड परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए इसके लिए विधायक ने  घनसाली उप जिलाधिकारी को   निर्देशित किया।सथा ही उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षार्थियों को मास्क  थर्मल स्क्रीनिंग और  सेनाटाईज कर परीक्षा रूम में  बैठने की सुविधा प्रत्येक छात्र छात्राओं को मिले। इस अवसर उप जिलाधिकारी संजीव तिवारी ,खंड शिक्षाधिकारी एसके अन्थवाल,जिला उपाध्यक्ष आनंद बिष्ट, बालगंगा राजकुमार कठैत, चन्द्रकिशोर मैठाणी, बालगंगा महामत्री ख़ुशीराम कुकरेती, राजपाल पंवार,नत्थी सिंह नंगी, अखिलेश आदि लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top