ज्योति डोभाल
टिहरी : कल 20-06-2020 को विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश के रायवाला क्षेत्र में सड़क से स्वाभिमान सड़क पर धान की रोपाई के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिव चौक रायवाला में उत्तराखण्ड जन एकता पार्टी के युवा नेता कनक धनै एवं सहयोगी आंदोलनकारी साथियों को उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया था ၊
जिससे आक्रोशित जनएकता पार्टी नई टिहरी के कार्यकर्ताओं ने घटना की घोर निन्दा करते हुये राज्य सरकार का पुतला दहन किया ၊ कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य सरकार अपनी दमनकारी नीतियों के तहत क्षेत्रीय दलों के जनहित के मुद्धों को कुचलने का प्रयास कर रही है जो सफल नही होगी ၊
पुतला दहन कार्यक्रम में संजय मैठाणी , भूपेन्द्र सिंह रावत , किशन रावत , अरविन्द रवरोला , फारूख शेख , प्रताप गुसाई , बलवीर नेगी ,राजेश जुयाल , गौरव डोभाल , मनोज रावत , परवीन रावत , रवि कर्णवाल , संजय रतूड़ी , यशपाल पंवार , वीरेन्द्र पैन्यूली , पवन रावत , काकू शर्मा , देवेन्द्र दुमोगा , विजय डोंडी , योगेश पाल आदि उपस्थित रहे ၊

