के आर सी के 151 रिक्रूट शपथ लेकर बने भारतीय सेना का हिस्सा

Uk live
0

के आर सी के 151रिक्रूट शपथ लेकर  बने भारतीय सेना का हिस्सा
 ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल के के मिश्रा ने ली सलामी
केआर सी का इतिहास है शौर्य और पराक्रम से भराः मिश्रा

रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत :  सेना के  सोमनाथ मैदान में कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के शपथ ग्रहण समारोह में देश की आन बान और शान की रक्षा का संकल्प लेकर कठिन प्रशिक्षण के बाद 151 जांबाज जवान विधिवत भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गये। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इनमें से 146 उत्तराखंड से 02 कुमाऊंनी राजपूत तथा 03 ट्रेडमैन शामिल  हैं।  मुख्य अतिथि कर्नल के के मिश्रा ने कसम परेड की सलामी ली।  कसम परेड के दौरान नव प्रशिक्षित जवानों की टुकड़ियों को  सेना के धर्म गुरू ने  राष्ट्र ध्वज व धर्मग्रन्थो को साक्षी मानकर देश सेवा की शपथ दिलाई। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि ट्रेनिंग बटालियन कमांडर  ने कहा कि सैनिक का जीवन तपस्या से कम नहीं है। यदि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए यदि सर्वोच्च बलिदान देना पड़े तो पीछे नही हटना चाहिए। उन्होंने कहा नव प्रशिक्षित जवानों में सेना में शामिल होकर सर्वश्रेष्ठ निर्णय लिया है। कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास का भी जिक्र किया।  कसम परेड के  दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल अमित ढाका,ले कर्नल मधुर थापा,मेजर डीपी सिंह,मेजर सुमुख एमएस, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह ,सूबेदार तारा सिंह मौजूद रहे।  

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top