रिपोर्ट .वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी.. उत्तरकाशी वीरपुर डुंडा कस्बे की महिलाए आज भी मदिरा की दुकान मे धरना दे रही है इन महिलाओ ने मदिरा की दुकान पर शांति पूर्ण धरना दे रखा है .इस धरने से साफ दिख रहा है कि ये महिलाएं प्रशासन को आईना दिखाना चाहती है
इनके धरने को आज तीसरा दिन है ၊
वही कल इन महिलाओ ने मदिरा लेने आये व्यक्तियों मे नमकीन के पेकेट देकर इनका स्वागत किया था वही आज के दिन इन्ही महिलाओ ने मदिरा लेने आये व्यक्तियों को अपनी तरफ से सलाद व डिस्पोजल के गिलास वितरण किए ၊
महिलाओं का कहना है कि अभी हम गांधीगिरी के रास्ते पर चलकर प्रशासन को चेताना चाहते हैं अगर फिर भी प्रशासन नही चेता तो हमे आन्दोलन को दूसरा रुप देना पड़ेगा ၊
कहा कि अब तो प्रशासन को इस बात की सुध लेने की जरूरत है नही तो ऐसे मे ये वायरस धीरे धीरे सब जगह फैल जाएगा ၊
सुनीता नेगी ग्राम प्रधान वीरपुर डुण्डा



