गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्र भ्रमण कर गजा में कोरोना योद्धाओं को कहा धन्यवाद

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : गढवाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने अपने क्षेत्र भ्रमण मे गजा मे कोरोना संकट मे काम करने वाले कोरोना योद्धाओं का आभार ब्यक्त कर धन्यवाद दिया ।  मुनी की रेती, खाडी ,गजा, चाका ,देव प्रयाग भ्रमण मे सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए उन्होने  गजा मे कोरोना मे लगातार काम करने वाले कोरोना वारियर्स को धन्यवाद दिया । बिकास खण्ड चम्बा के मातृ शिशु कल्याण उप केन्द्र नैचोली मे कार्यरत ए . एन .एम . श्रीमती नन्दा कैन्तुरा को  लगातार सराहनीय कार्य करने पर उन्हे बधाई दी तथा लाकडाउन हटने पर सम्मानित करने को कहा । उन्होने मदर्स डे पर आज अपने घर परिवार बच्चों से दूर रहकर नन्दा कैंतुरा की प्रशंसा  की । उन्होने कहा कि ऐसे बहुत सारे कोरोना योद्धा हैं जो जन सेवा मे लगे हैं । श्रीमती नंदा कैन्तुरा के कार्यों की प्रशंसा श्री सतेन्दर सिंह धनोला सदस्य जिला पंचायत गौंसारी , श्री अरविंद उनियाल मण्डल अध्यक्ष , ओम प्रकाश रुडोला मण्डल उपाध्यक्ष , श्री ज्योति पंत सदस्य क्षेत्र पंचायत नैचोली ने की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top