खटीमा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन चन्द कापड़ी के नेतृत्व में नेपाली मजदूरों को दिया जा रहा भोजन

Uk live
0

रिपोर्ट : गणेश पुजारा
खटीमा : रुद्रपुर काशीपुर से पैदल चलकर आ रहे हैं नेपाली युवकों को चंपावत बॉर्डर से किया गया वापस जब यह युवक चकरपुर से होते हुए कुटरी ग्राम सभा में बने यात्री सेट पर बैठे हुए थे तो तभी वहां के ग्राम प्रधान श्री नीरज सिंह, भूपेंद्र मेहता, राजू ठकु राठी वरिष्ठ समाजसेवी वीरेन्द्र राज , चकरपुर नौगवा नाथ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण बिष्ट ( पिंटू भाई)  इन सबने मिलकर इंसानियत का परिचय देते हुए खटीमा कांग्रेस कमेटी द्वारा  कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भुवन कापड़ी  के सानिध्य में   ४२ दिन से लगातार पके भोजन की जरूरतमंदों को  व्यवस्था कराई जा रही थी ၊ नेपाली युवकों के लिए स्वयं प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी श्री  भुवन कापड़ी एवं खटीमा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बॉर्बी   राठौ ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू भाई  भोजन लेकर के तत्काल पहुंच गए ၊ मृदुल वाणी के धनी श्री भुवन कापड़ी जी ने सभी नेपालियों को आश्वस्त किया कि आपको १४ दिन के लिए आश्रम पद्धति में क्वॉरेंटाइन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद आपके नेपाल के महेंद्र नगर के मेयर जी द्वारा बात करके आपके घर पहुंचाने की पूरी व्यवस्था हमारे माध्यम से  की जाएगी  ၊यूके लाइव उत्तराखंड  वार्ता मे श्री भुवन कापड़ी जी ने बताया कि ४२  दिनों से खटीमा कांग्रेस कमेटी के सौजन्य से सभी जरूरतमंदों को पका भोजन प्रशासन के माध्यम से मुहैया कराया जा रहा है၊  हमारा यह प्रयास रहेगा कि जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक हम यह पका भोजन प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंदों को पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top