रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
चम्बा : काम करने वाले अधिकारियों को कोई भी बंदिश बांध नहीं सकती ၊ऐसा ही उदाहरण नगर पालिका चंबा के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने अपने कार्य से साबित कर दिया है၊उक्त अधिकारी द्वारा मोबाइल वीडियो कॉलिंग से सभी कर्मचारियों को निर्देशित एवं कंट्रोल किया जा रहा है और पालिका के किसी भी कार्य में शिथिलता नहीं आने दी है. आज उक्त अधिकारी को Hom quarantine में 9 दिन हो गए हैं परंतु पालिका के सभी कार्यों को मोबाइल वीडियो कॉलिंग से प्रातकाल ही उनके कार्य बता दिए जाते हैं और सभी अपना कार्य मुस्तैदी से कर रहे हैं ၊ उक्त अधिकारी का ज्यादातर जीवन मैदानी क्षेत्र में ही बीता है परंतु इनका पहाड़ से लगाव की चरम सीमा इस बात पर देखी जा सकती है कि उनके द्वारा पहाड़ों से मालू के पत्ते मंगा कर quarantine time period में खाने के पत्तल बनाए जा रहे हैं ၊दूरभाष पर वार्ता करने पर उनके द्वारा बताया गया कि ऐसा करने से उन्हें मानसिक बल मिल रहा है और समय भी अच्छा व्यतीत हो रहा है ၊ अधिशासी अधिकारी शान्ति जोशी ने जता दिया कि स्वरोजगार के लिए सरकारी तन्त्र की जरूरत नही बल्कि आत्मबल की जरूरत है ၊ आज का बेरोजगार युवा भी घर बैठे स्वरोजगार कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकता है ၊


