केआरसी के तीन सौ रिक्रूट बने भारतीय सेना के अंग, केआरसी का इतिहास है शौर्य और पराक्रम से भरा

Uk live
0

रिपोर्ट : संजय जोशी
रानीखेत : सेना के  सोमनाथ मैदान में कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के शपथ ग्रहण समारोह में देश की आन बान और शान की रक्षा का संकल्प लेकर कठिन प्रशिक्षण के बाद 300 जांबाज जवान विधिवत भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गये। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान  जीडी सिपाही 290 तथा सिपाही ट्रेडमैन 10 रहे।  

 मुख्य अतिथि कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने परेड का निरीक्षण किया। कसम परेड के दौरान नव प्रशिक्षित जवानों की टुकड़ियों ने रेजीमेंट बैंड की देश भक्ति स्वर लहरियों के बीच मार्च पास्ट निकाल कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। सेना के धर्म गुरू ने राष्ट्र ध्वज व धर्मग्रन्थों को साक्षी मानकर  जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने कहा कि सैनिक का जीवन तपस्या से कम नहीं है। यदि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए यदि सर्वोच्च बलिदान देना पड़े तो पीछे नही हटना चाहिए। उन्होंने कहा नव प्रशिक्षित जवानों में सेना में शामिल होकर सर्वश्रेष्ठ निर्णय लिया है। कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास का भी जिक्र किया।  कसम परेड के दौरान डिप्टी कमांडेंट कर्नल निखिल श्रीवास्तव, बटालियन कमांडर कर्नल कमल किशोर मिश्रा,जीएसओ वन कर्नल गौरव किचलू, सूबेदार मेजर जीवन सिंह,देवपाल तथा टेªेनिंग जेसीओं सूबेदार तारा सिंह  आदि मौजूद रहे। 
विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे ये जवान हुए सम्मानित
रिक्रूट सावन कुमार ,पवन कुमार,हीरा सिंह,गौतम फत्र्याल,रवींद्र कुमार यादव,विवके,भूपेंद्र राम,नवीन सिंह,गोविंद राम,चंचल सिंह,अशोक नेगी,पंकज राज 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top