मुख्यमंत्री के प्रयासों से अभी तक अन्य प्रान्तों से टिहरी पहुंचे 2600 प्रवासी : विनोद रतूड़ी जिलाध्यक्ष

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : भाजपा के टिहरी जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि जनपद टिहरी के प्रवासी अन्य प्रान्तो से अभी तक 2600 नागरिक अपने घरों को वापस आ गये हैं एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र निरन्तर प्रयासरत हैं ၊ उन्होने बताया कि बहुत जल्द अन्य लोगों को भी अपने - अपने घरों में पहुंचाया जायेगा  ၊ जो लोग कल बाहरी प्रान्तों से टिहरी आये हैं उनके मन में प्रसन्नता थी तथा सभी लोग उत्तराखण्ड सरकार से खुश थे ၊ कहा कि हमारी पार्टी मुख्यमंत्री तथा सरकार का आभार व्यक्त करती है ၊ जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी मंडलो के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे जो लोग बाहरी प्रान्तो से आये हैं उनका सहयोग करें , साथ ही कल घनसाली क्षेत्र के लोगो के खाने की ब्‍यवस्था युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर परमार ने की एवं सभी कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में लगे हुये हैं ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top