रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी :आज होटल ऑनर्स एसोसिएशन टिहरी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें उन्होने टिहरी जनपद के होटल संचालको/ स्वामियों की समस्या के बारे में सरकार को अवगत कराया ၊ होटल स्वामियों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण पर्यटक ना आने से होटल व्यवसाय ठप्प पड़ गया है और प्रतिष्ठान के बैंक की किस्त व लोन का ब्याज स्थायी खर्च तथा कर्मचारियों का वेतन , बिजली ,रख-रखाव आदि का भुगतान किया जाना असम्भव हो गया है इसलिए होटल ऑनर्स एसोसिएशन एक वर्ष की अवधि हेतु निम्न मदों में छूट दिये जाने की सरकार से आशा करता है जिसमें मुख्यतः बैंको की मासिक किस्त व उद्यमियों द्वारा पूर्व में लिये गये ऋण पर एक वर्ष की अवधि का ब्याज माफ किया जाये ၊ बिजली व पानी का बिल एक वर्ष तक माफ किया जाये ၊
होटल के फायर चार्जेज एक वर्ष तक माफ हों ၊ होटल के फायर , पर्यावरणीय , नवीनीकरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण एक वर्ष तक माफ हो ၊
फूड लाइसेंस रजिस्ट्रेशन फीस एक वर्ष तक माफ किया जाये ၊
होटलियर / रेस्टोरेंट / कैन्टीन की आर्थिक स्थिति में सुधार होने या व्यवसाय सामान्य गति से संचालित होने तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराये जाने हेतु बैंको को निर्देशित किया जाये होटल को क्वारंटाइन हेतु उपयोग में लाई गई अवधि का भुगतान किया जाये ၊
होटल व्यवसायियों ने सरकार से अपील की है कि उक्त मांगों पर ध्यान देकर शीघ्र पूर्ण करने की पहल करेंगे जिससे होटल व्यवसायी अपना परिवार पाल सके ၊ इस मौके पर होटल ऑनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद भटट , महामंत्री कुलदीप पंवार ,कोषाध्यक्ष शीशराम थपलियाल , सचिव ओम प्रकाश रत्ड़ी सहित अन्य होटल व्यवसायी उपस्थित रहे ၊