रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी : ग्राम सभा गुनोगी बमुण्ड में पिछले दस सालों से अपनी सेवा दे रही आशा कार्यकत्री विनीता थपलियाल लगातार अपना कार्य बखूबी निभा रही है ၊ इस समय कई लोग अन्य जिलों , प्रान्तों से गांव पहुंच रहे हैं जिससे उनको क्वारंटाइन करना एक चुनोती है क्योंकि लोग घरों से बाहर निकल ही जाते है ၊ ऐसे में आशा कार्यकत्री विनीता थपलियाल लोगों को घरों में होम क्वारंनटाइन करने के साथ ही उनके घरों के बाहर नोटिस भी चस्पा कर रही है ताकि लोगों को पता चल सके कि यह परिवार क्वारंटाइन में है ၊
साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य आशा द्वारा किया जा रहा है ၊ इस कार्य में आशा कार्यकत्री के साथ ग्राम प्रधान खिमानन्द कोठारी भी सहयोग कर रहे हैं ၊



