भाजपा सत्ता के नशे में चूर , हम तिलकराज बेहड़ के साथ : हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री

Uk live
0

रिपोर्ट : भगवान सिंह
देहरादून: कोरोना महामारी के चलते पूरा देश इस समय भारी संकट में है लगभग 1.5 महिने से देश में लॉकडाऊन है जिसके चलते सारे काम रूके हुए है कांग्रेस के हर एक नेता से लेकर कार्यकर्ता तक इस समय फंसे हुए मजदूरों एवं जिनकी रोजी रोटी पर संकट खड़ा है उनकी भरपूर मदद रात दिन करने में लगी है लेकिन सत्ता के घमंड में चूर भाजपा अपना पूरा धन बल के तहत कांग्रेस के लोगों को सामाजिक कार्य करने से रोक रही है क्योंकि उन लोगों को ये कांग्रेस का शुभकार्य पच नही रहा है कि कांग्रेस सेवा करे जहाँ भाजपा चंदा के रूपयों से खुली छूट होकर बांट रही है और पूरे प्रशासन को दबाव में लेकर दूसरे दलों को रोक रही है ၊ पहले कोटद्वार में फिर सितारगंज में देहरादून में हरिद्वार में और अब रूद्रपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायकों को सामाजिक कार्य करने से रोक रही है व मुकदमा दायर कर रहे है आज इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव   पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  व समस्त नेताओं ने आज अपनी अपनी जगहों पर धरना दिया रावत जी ने दिल्ली में स्थित अपने आवास पर ही 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया व ऊधमसिंहनगर के प्रशासन से आग्रह किया की भेदभाव न करे ၊
वहीं देश में भारी तबाही इस समय चल रही है चाहे अर्थव्यवस्था की बात करे बेरोजगारी की बात करे चाहे पलायन की बात करे ये तीनों देश की इकॉनॉमी पर एक मजबूत स्तंभ रहता है लेकिन भाजपा इस और ध्यान नही दे रही है कांग्रेस CWC TEAM लॉकडाऊन के प्रथम दिन से इस बात को अपने माध्यम से प्रेस कांफ्रेस करके व सोशल मिडिया के माध्यम सो लगातार सुझाव दे रही है लेकिन ये सत्ता के घमंड में देश के मजदूर गरिब व असहाय लोगों का नुकसान कर रहे है
कांग्रेस बोल रही है देश की 50 प्रतिशत आबादी को तुरंत 4 महिने व 6 महिनो तक 7500 रूपये दिये जायें ताकी देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान न पहुँचे व लोग भूख से व पैदल चलकर दम न तोडें अंतराष्ट्रीय बाजार भारत की GDP शून्य बता चुकी है लेकिन भाजपा का सिर्फ ध्यान बडें उघोगपतियों का कर्जा माफ करने व उनको बहारी देशों से लाने का है ၊

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top