रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : नगर पालिका परिषद चंबा द्वारा कोरोनावायरस के विरुद्ध विभिन्न स्तरों का अभियान निरंतर जारी है आज 26 गोवंश को चारा खिलाया गया तथा चंबा की तीनों सीआरटी टीम द्वारा 6 मई तक 72 नागरिकों को उनके घर पर ही क्वॉरेंटाइन किया गया है. जिसमें प्रवासी नागरिकों के अलावा हरिद्वार देहरादून व अन्य जिलों से आने वाले नागरिक अधिकारी कर्मचारी डॉक्टर प्रोफेसर आदि सम्मिलित हैं और तीनों सीआईडी टीम द्वारा आज भी स्वास्थ्य परीक्षण की जांच एवं क्वॉरेंटाइन करने तथा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने की कार्रवाई निरंतर जारी रही. आज भी सेक्टर 1 की टीम द्वारा जल निगम के इंजीनियर प्रभात कंसल को अन्य जिले से आने पर उनके घर पर ही quarantine किया गया ၊
इसके अलावा एक टीम द्वारा सरकारी कार्यालयों जैसे श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय एवं लोक निर्माण विभाग चंबा तथा अन्य कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन की कार्रवाई की गई ၊



