रिपोर्ट : वीरेन्द्र नेगी
उत्तरकाशी : जिला प्रशासन के आंकड़ो की बात करें तो करीब 726 प्रवासियों ने घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। साथ ही जिला प्रशासन के अनुसार करीब 4000 प्रवासियों की घर वापसी होगी। जिसके लिए नगुण सहित डामटा और मोरी बैरियर पर मेडिकल चेकअप और स्क्रीनिंग की जाएगी। जिन्हें डॉक्टरों की सलाह के आधार पर ही इंस्टीट्यूटशनल और होम क्वारंटाइन के लिए आगे भेजा जाएगा।
डीएम डॉ आशीष चौहान का कहना है कि संस्थागत क्वारंटाइन के लिए अभी प्रशासन के पास 500 से 600 लोगों की व्यवस्था है। साथ ही संख्या बढ़ते ही प्राइवेट होटल अधिग्रहित किए जाएंगे। साथ ही प्रवासियों को बेरियर से घर छोड़ने के लिए आरटीओ को बसों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है। बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों के घर वापसी का रास्ता साफ होते ही अब जिला प्रशासन ने भी इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं प्रावसियो के लौटने के बाद प्रधानों की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। गांव में होम क्वारंटाइन होने वाले प्रवासियों को नियमों का पालन करवाना प्रधान की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रधानों से सम्पर्क करना शुरू कर दिया है। साथ ही आशा और अनगनबाड़ी इसमें प्रधान का सहयोग करेंगी।