रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (प्रतापनगर ) : पूर्व बिधायक विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि मै कांग्रेस के साथियों के साथ पूरी विधानसभा क्षेत्र में सोडियम हाइपो कोलोरेड का छिड़काउ करना चाहता था जिसके लिए 8 छिड़काउ मशीन भी ख़रीद ली थी लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न मिलने के कारण 6 छिड़काउ मशीन व 10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड नायब तहसील प्रतापनगर को उपली रमोली, रौनद रमोली,भदुरा, ओंन पट्टी व रैंका पट्टी के लिए दिया गया व 2 छिड़काऊ मशीन व सोडियम हाइपोक्लोराइड जाखडीधार के ढुगमदार, व धारमण्डल पट्टी हेतु खंड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि को दिया गया ၊ इस अवसर पर पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने क्षेत्र वासियों से निवेदन किया कि ये कठिन दौर है और ये ऐसी बीमारी है जो प्रधानमन्त्री,गरीब,किसी धर्म किसी जाति को नही छोड़ रही है।
ऐसे में एक ही उपाय है कि गम्भीरता व सूझबूझ का परिचय देते हुए लॉक डाउन का पालन करे घर पर बने रहे और एक दूसरे से दूरी बना के रखे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बीरेंद्र दत्त भट्ट, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस टिहरी गढवाल कपिल जोशी, एसपाल सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक,अब्बल सिंह भंडारी, राजस्व उपनिरीक्षक, धनपाल,पटवारी सिलोली, बीडीओ जाखणीधार प्रतिनधि, श्रीरधार प्रसाद कुकरेती, खुशीलाल,मांन सिंह रौतेला,दिनेश लाल, घनानंद काला, प्रेम सिंह नेगी, रणबीर सिंह रावत, रंजन शाह, जसपाल राणा, विजय जोशी आदि।



