रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
टिहरी (चम्बा ) : नगर पालिका परिषद चंबा 13 मार्च से नगर में CPRONA वायरस की आपदा से निपटने के लिए सचेत हो चुका था और तब से लगातार पालिका के कोरोना फाइटर्स पूरे क्षेत्र के संक्रमित इलाकों को सफाई करने, नालियों सड़कों गलियों पर ड्राइ पेस्टिसाइड का छिड़काव, पूरे इलाके को सेनीटाइज करना वर्किंग सरकारी कार्यालयों बैंकों को सैनिटाइज, पालिका की 03 सिटी रिस्पांस टीम द्वारा स्वास्थ्य की दृष्टि से संदिग्ध मरीजों की निरंतर जांच करना और उनकी निगरानी रखना, पालिका द्वारा लगातार वाहनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को घरों में रहने के लिए जागरूक करना पालिका के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा लोक डाउन में प्रभावित नागरिकों को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराना, गोवंश के लिए लगातार चारे की व्यवस्था कराना और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से चारा उपलब्ध कराया जाना, स्वास्थ्य की दृष्टि से पशुओं एवं आदि पर संक्रमण न फैले यूज किए गए मास्क एवं gloves के सुरक्षात्मक डिस्पोजल के लिए जागरूक करना ၊
पालिका के द्वारा आपदा की इस घड़ी में अपने और अपने कर्मचारियों को जोखिम से भी बचाते हुए लगातार जो कार्य किए जा रहे है और उनकी निरंतरता बरकरार रखी हुई है को देखते हुए आज व्यापार मंडल के अध्यक्ष दरमियान सिंह सजवान,BJP के भूतपूर्व अध्यक्ष संजय नेगी, लोकप्रिय गायक एवं समाजसेवी पदम गुसाईं, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित सजवान, व्यापार मंडल चंबा के महासचिव चंद्रशेखर तिवारी, समाजसेवी तिलकराम चमोली राजेश सजवान राजीव रावत नरेश रमोला सुरेश चंद रमोला महिपाल सजवान इंदर सिंह परमार परमानंद बिजलवान यशपाल सजवान कथा सोशल डिस्टेंस कायम रखते हुए पालिका के अधिकारियों सफाई निरीक्षक पर्यावरण , पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों को कई कोरोना वॉरियर्स की उपस्थिति में फूल मालाओं एवं फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया गया . इस अवसर पर छतों से इस कार्यक्रम को देखते हुए लोगों द्वारा ध्वनि एवं तालियों से सभी का स्वागत किया
चम्बा में कोरोना फाइटर्स का सम्मान (वीडियो )



