मोरी ब्लॉक के मसरी गांव में अग्निकांड , प्रशासन हुआ अलर्ट

Uk live
0

 Virendra Singh Negi: 

   उत्तरकाशी :  मसरी गांव में अग्निकांड की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने प्रशासन व पुलिस की टीम समेत मेडिकल टीम को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना की।   

   जिलाधिकारी ने रेखीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। रेडक्रॉस से खाद्यान्न, टैंट,कंबल बर्तन आदि जरूरी सामान जनपद से भेजने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जरूरी सामान को लेकर समस्या नही आने दी जाएगी।

 प्रशासन हर सम्भव पीड़ित परिवार के साथ है  जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यकतानुसार सतलुज कम्पनी से बर्तन इत्यादि की भी व्यवस्था की जा रही है।

 तत्काल रिलीफ के लिए होम्योपैथी स्वास्थ्य केंद्र मसरी का उपयोग करने,पशुओं की क्षति की आशंका को देखते हुए तत्काल पशुचिक्तसों की टीम भेजने,बिजली,पेयजल की आपूर्ति तत्काल सुचारू करने व अहेतुक धनराशि वितरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

     बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पिसी डंरियाल, सीएमओ डॉ डीपी जोशी, ओसी/डिप्टी कलेक्टर चतर चौहान,सीवीओ डॉ प्रलंयकारनाथ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद थे।
[10/04, 5:21 PM] Virendra Singh Negi: अग्निकांड पर काबू पाया गया है ।
वर्तमान तक क्षति का विवरण- 
मानव हानि- शून्य
पशु हानि- 06 गाय, 02 बछडे
भवन क्षति पूर्ण - 26
भवन क्षति तीक्ष्ण- 08

            आशीष चौहान जिलाधिकारी उत्तरकाशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top