रिपोर्ट : ज्योति डोभाल
नई टिहरी:- कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ०वी०षणमुगम के निर्देशों के क्रम में तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की जा चुकी है। गत दिवस जिलाधिकारी ने वी सी के माध्यम से कन्ट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय करने यथा सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज जनपद की तहसीलों में कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिको को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कंट्रोल रूम का संचालन, डेटा कलेक्शन, सूचनाओं/जानकारियों के आदान-प्रदान हेतु समस्त सूचना/जानकारी उपलब्ध रखना, कंट्रोल रूम को सर्वर के रूप में सेवादाता बनाना, समस्याओं/सुझावों/शिकायतों का सही रूप से निस्तारण जैसी तमाम बारीकियों की जानकारी दी गई।


